You are here: Home » About the Foundation » मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का सन्देश

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का सन्देश

प्रिये मित्रों,

शुभकामनायें,

बिहार फाउंडेशन के साथ आपके रिश्ते की नयी शुरुआत हो रही है | उम्मीद करता हूँ कि इस दौरान हमारे रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं| दुनिया भर के कोने कोने में फैले बिहारियों को जोड़ने की इस कोशिश में आप सबों का सहयोग बराबर मिलता रहा है जिसके फलस्वरूप दुनिया भर में हमारे परिवार के सदस्यों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है |

आपके विचारों और हमारे अनुभवों के आधार पर हमने आपके लिए कई कार्य चिन्हित किये हैं जिन्हें हम इस वर्ष शुरू करने जा रहे हैं इनमें से कुछ प्रमुख हैं ‘प्रवासियों के लिए इंश्योरेंस की सुविधा’, आपकी समस्याओं के समाधान हेतु एक ‘हेल्पलाइन’, पटना में एक ‘प्रवासी भवन’ का निर्माण इत्यादि| आपके कर्मक्षेत्र में आपकी समस्याओं तथा आपकी अभिरुचि के बारे में पूर्ण जानकारी एकत्र करने हेतु कार्यवाई की जा रही है, जिससे कि आपके लिए सार्थक योजनाओं का निर्माण किया जा सके|

शासकीय स्तर पर दृढ़ इक्छा शक्ति तथा खुद को एक बार पुनः स्थापित करने की ललक में आज बिहार उदयीमान है| दुनिया भर में बिहार की तारीफ हो रही है| आज बिहार में हो रही प्रगति पर आप गर्व कर सकते हैं| बिहार से बाहर रहकर भी आपने जो बिहार की गरिमा को बढाया है वो काबिले -तारीफ है| हम सबको आपकी उपलब्धियों पर फक्र है| बिहार की अस्मिता को अक्षुण रखने के उद्देश्य से हमने बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की है| बिहार की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टरों के माध्यम से सालों भर बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है| इसमें आपकी सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है|

दुनिया भर में फैले विभिन्न क्षेत्रों के तमाम बिहारियों का एक सम्मलेन फ़रवरी, २०१२ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है| साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी बिहारियों को सम्मानित करने की भी योजना है|

हमेशा की तरह आपके विचारों और बहुमूल्य सुझावों का इंतजार रहेगा| याद रखें हम साथ मिलकर ही एक उन्नत बिहार का निर्माण कर सकते हैं|

धन्यवाद !

डॉ० के० पी० रमय्या
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी

Next

One thought on “मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का सन्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>